बाजार से घर लौट रहे थे मिठाई विक्रेता, नहर चौक पर तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, चालक फरार

इनरवा नहर चौक के पास अज्ञात कार की टक्कर से 50 वर्षीय मिठाई विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।

Mainatand Accident: इनरवा थाना क्षेत्र के इनरवा नहर चौक के समीप गुरुवार रात तेज रफ्तार अज्ञात कार की टक्कर से 50 वर्षीय नंदकिशोर पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

घायल की पहचान मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव निवासी स्व. मोहित महतो के पुत्र नंदकिशोर पटेल के रूप में हुई है.

हादसे के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर पुलिस को जानकारी दी.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अपने वाहन से मैनाटांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है. पुलिस ने घटना की जानकारी उनके परिजनों को भी दे दी.

बाजार से घर लौटते समय हुआ हादसा

बताया गया कि नंदकिशोर पटेल इनरवा बाजार में बच्चों के लिए मिठाई बेचकर अपना जीविकोपार्जन करते हैं.

गुरुवार रात बाजार से घर लौटने के दौरान नहर चौक के पास तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया.

फरार वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है. फरार वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों से जानकारी जुटाई जा रही है. दुर्घटना के कारणों और वाहन की पहचान को लेकर आगे की कार्रवाई जारी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >