घर में घुस भावज से छेड़छाड़

योगापट्टी थाना क्षेत्र में भैंसूर ने रात में घर में घुस भावज से छेड़छाड़ का प्रयास किया. भावज द्वारा विरोध करने पर उसकी पिटाई की गई.

बेतिया . योगापट्टी थाना क्षेत्र में भैंसूर ने रात में घर में घुस भावज से छेड़छाड़ का प्रयास किया. भावज द्वारा विरोध करने पर उसकी पिटाई की गई. मामले में पीड़िता के आवेदन पर योगापट्टी थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पीड़िता ने बताया है कि 16 जून की रात वह अपने घर में सोई थी. इसी दौरान उसका भैसुर घर में घुस गया और हाथ पकड़ने का प्रयास करने लगा. विरोध करने पर पिटाई की. कुछ देर के बाद अपने घर के सदस्यों को भी बुला लिया. सबों ने मिलकर उसके साथ मारपीट किया. जब वह जख्मी होकर गिर गई तो आरोपितों ने शरीर से आभूषण और नौ हजार रुपये नकद छीन लिया. शोरगुल होने पर आसपास के लोग आए तब उसकी जान बची.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >