लोकल ट्रेन से महाराष्ट्र के 85 वर्षीय वृद्ध का शव बरामद

मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज आने वाली फास्ट पैसेंजर ट्रेन से15215-16 से रेल पुलिस और आरपीएफ ने एक वृद्ध व्यक्ति का शव बरामद किया है.

नरकटियागंज. मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज आने वाली फास्ट पैसेंजर ट्रेन से15215-16 से रेल पुलिस और आरपीएफ ने एक वृद्ध व्यक्ति का शव बरामद किया है. वृद्ध व्यक्ति ट्रेन के शौचालय के अंदर से बंद कर फांसी के फंदे पर लटक कर खुदकुशी कर लिया था. वृद्ध व्यक्ति के पास से एक आधार कार्ड मिला है. जिसमें महाराष्ट्र के नांदेड़ जिला के नगीना घाट निवासी 85 वर्षीय रमाकांत जागेश्वर झा लिखा गया है. पुलिस ने इनके पास से आधार कार्ड का फोटो कॉपी, खैनी, बीड़ी, एक मोबाइल का पर्ची बरामद किया है. वह उजला कलर का धोती कुर्ता पहने हुए हैं. आधार कार्ड से पहचान के बाद परिवार वालों के संपर्क में पुलिस लगी हुई है. इस संबंध में नरकटियागंज रेल थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि प्रथम दृ्ष्टया मामला खुदकुशी का है. यह घटना 10-12 घंटा पहले की बताई जा रही है. उन्होंने बताया कि शव को बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा परिजनों से संपर्क की जा रही है. उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज आने वाली फास्ट पैसेंजर ट्रेन 15215/16 11:30 बजे नरकटियागंज स्टेशन पर पहुंची थी. सफाईकर्मी सफाई करने गए थे तो अंदर से शौचालय का बंद पाया. इन लोगों ने इसकी सूचना रेल प्रशासन को दी. रेल प्रशासन ने आकर जांच पड़ताल किया तो शौचालय के अंदर एक व्यक्ति दिखाई दे रहा था. रेल पुलिस और आरपीएफ को इसकी सूचना दी गई. इन लोगों ने जाकर शौचालय का दरवाजा तोड़ा तो देखा कि एक वृद्ध व्यक्ति अपना गर्दन गमछा में बांधकर लटका पाया गया. रेल पुलिस शव अपने कब्जे में लेकर परिजनों से संपर्क करने में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >