Bettiah : प्रखंड, अंचल व स्वास्थ्यकर्मियों का आवास बने खंडहर

प्रखंड व अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लौरिया के कार्यरत कर्मचारियों के रहने वाला आवास अब खंडहर में तब्दील हो गया है.

लौरिया . प्रखंड व अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लौरिया के कार्यरत कर्मचारियों के रहने वाला आवास अब खंडहर में तब्दील हो गया है. प्रखंड परिसर में कभी तीन दर्जन आवास कर्मचारियों के रहने के लिए उपलब्ध था. अब कालांतर में चार-पांच को छोड़कर सभी आवास खंडहर बन चुके हैं और कितने आवास पर भवन का निर्माण हो चुका है. वहीं आवास की असुविधा से कर्मचारियों को रहने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. कई प्रखंड, अंचल व स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कर्मियों ने बताया कि निजी डेरा का किराया काफी महंगा है. वहीं आवासीय परिसर में जगह उपलब्ध है. फिर भी भवन जीर्ण शीर्ण हो जाने से लोग अन्यत्र रहने को मजबूर हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MADHUKAR MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >