सुगौली से चोरी बाइक इनरवा में जब्त

चोरी की गयी बाइक को वाहन चेकिंग के दौरान शनिवार की देर शाम को बरामद किया है.

मैनाटाड़ . इनरवा पुलिस ने पांच साल पहले मोतिहारी के सुगौली सि्थत अस्पताल के पास से चोरी की गयी बाइक को वाहन चेकिंग के दौरान शनिवार की देर शाम को बरामद किया है. साथ ही आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया है. इनरवा थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि सुगौली थाना क्षेत्र के नकरदेही निवासी अमिर खान की बाइक 2019 में चोरी हुई थी. बाइक के साथ धराया बाइक चोर मैनाटाड़ थाना क्षेत्र के पिपरपाती निवासी रामेश्वर दास है.आरोपित को बेतिया जेल भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >