बेतिया में जाम के बीच रिटायर्ड दारोगा से 4.50 लाख की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

Bihar News: बिहार में बेतिया के नरकटियागंज में अपराधियों ने एक रिटायर्ड दारोगा को अपना शिकार बना लिया। हरदिया निवासी रमेश ओझा (62) ने स्थानीय पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

Bihar News: बिहार में बेतिया के नरकटियागंज में अपराधियों ने एक रिटायर्ड दारोगा को अपना शिकार बना लिया। हरदिया निवासी रमेश ओझा (62) ने स्थानीय पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने बताया कि वह शिवगंज स्थित एसबीआई शाखा से 4.50 लाख रुपये निजी कार्य के लिए निकालकर बैग में रखकर अपनी बाइक की डिक्की में डालने के बाद पुष्पांजलि चौक पर जाम में फंस गए थे. जाम से निकलने के बाद जब उन्होंने बाइक की डिक्की चेक की, तो बैग गायब था.

जाम के दौरान बाइक की डिक्की खोलकर बैग किया गायब

सीसीटीवी फुटेज की जांच में सामने आया कि बाइक सवार दो युवक जाम के दौरान उनकी बाइक की डिक्की खोलकर बैग चुराकर फरार हो गए. थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि एफआइआर दर्ज कर ली गयी है और पुलिस छापेमारी कर रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

चंपपटिया में भी हुई इसी तरह की चोरी

वहीं, चनपटिया में भी सीएसपी संचालक के बाइक की डिक्की से 1.25 लाख रुपये चोरी हो गए. दोनों घटनाओं में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और चोरों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >