नवविवाहिता की संदिग्ध मौत पर गहराया शक, परिजनों का ससुराल वालों पर गंभीर आरोप

Bihar Crime: बेतिया में एक नवविवाहिता का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. मृतका की पहचान मुस्ताक मियां की पत्नी रोजी खातून (20) के रूप में हुई है. मायके वालों का आरोप है कि दहेज के लिए ससुराल वालों ने रोजी की हत्या की है.

Bihar Crime: बेतिया में एक नवविवाहिता का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. घटना शनिवार साठी थाना क्षेत्र के पकड़िहार गांव की है. मृतका की पहचान मुस्ताक मियां की पत्नी रोजी खातून (20) के रूप में हुई है. मायके वालों का आरोप है कि दहेज के लिए ससुराल वालों ने रोजी की हत्या की है. वहीं दूसरी ओर घटना के बाद से ससुराल के सभी सदस्य फरार हैं. मिली जानकारी के अनुसार रोजी की शादी एक साल पहले हुई थी. आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे. इसको लेकर रोजी को प्रताड़ित भी किया जाता था.

गले पर मिले काले निशान

प्राप्त जानकारी के अनुसार रोजी के चाचा इस्राफील मियां ने बताया कि उन्हें रोजी के गांव के लोगों द्वारा फोन आया था. जिसमें बताया गया कि रोजी की तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई है. परिवार के लोग जब उससे ससुराल पहुंचे, तो रोजी पलंग पर मृत पड़ी थी. गले पर काले निशान थे, जिससे गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है. यही नहीं मृतका के दोनों पैरों के अंगूठे भी बंधे थे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

लिखित आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई

घटना की सूचना पाकर साठी थानाध्यक्ष विनय कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने का काम किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम जांच में मामला दहेज हत्या का प्रतीत हो रहा है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: Shravani Mela 2025: अलर्ट मोड पर प्रशासन, कांवड़ यात्रा की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन का पुख्ता इंतजाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >