भरत तिवारी एनकाउंटर पर नरकटियागंज में फूटा गुस्सा, कैंडल और तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे युवा

Bharat Tiwari Encounter News: चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में युवाओं ने तिरंगा और कैंडल लेकर मार्च निकाला. शहीद चौक पर मौन रख परिजनों को 1 करोड़ मुआवजा व नौकरी देने की मांग की गई. जानिए खबर विस्तार से...

नरकटियागंज से सतीश कुमार पांडेय की रिपोर्ट

Bharat Tiwari Encounter News: बिहार के बहुचर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर को लेकर नरकटियागंज में भी आम लोगों और युवाओं का भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. मंगलवार की शाम बड़ी संख्या में युवाओं ने नगर में एक विशाल कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया और भरत तिवारी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

कैंडल मार्च की शुरुआत हरदिया चौक स्थित महान स्वतंत्रता सेनानी योगेंद्र शुक्ल की प्रतिमा स्थल से हुई. युवाओं के हाथों में तिरंगा और जलती हुई मोमबत्तियां थीं. यह मार्च हरदिया चौक से शुरू होकर आरओबी (ROB) और मुख्य मार्ग होते हुए नगर के व्यस्त शहीद चौक पर पहुंचा. इस दौरान युवाओं ने बेहद शांतिपूर्ण लेकिन आक्रामक तरीके से अपनी भावनाएं और विरोध व्यक्त किया.

शहीद चौक पर रखा दो मिनट का मौन

शहीद चौक पर पहुंचकर युवाओं ने परमवीर चक्र विजेता शहीद अब्दुल हमीद और शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा के समक्ष दो मिनट का मौन रखकर भरत तिवारी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. उपस्थित लोगों ने इस पूरे एनकाउंटर की निष्पक्ष व उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए न्याय की आवाज बुलंद की.

यह भी पढ़ें: चनपटिया में दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने पत्नी और तीन बच्चों को नहर में फेंका

परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग

मार्च का नेतृत्व कर रहे युवाओं ने कहा कि वे इस घटना को लेकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं और मामले में न्यायसंगत कानूनी कार्रवाई की उम्मीद करते हैं. कैंडल मार्च के दौरान पूरे मार्ग में प्रशासन भी अलर्ट मोड पर रहा, हालांकि पूरा माहौल शांतिपूर्ण बना रहा. युवाओं ने बिहार सरकार से मांग की है कि मृतक भरत तिवारी के पीड़ित परिजनों को अविलंब एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी सुनिश्चित की जाए.

न्याय की मांग को लेकर बड़ी संख्या में लोगों ने जताई एकजुटता

इस कैंडल मार्च में मुख्य रूप से झुन्ना दुबे, अधिवक्ता दीपक तिवारी, छोटू दुबे, चंदन मिश्रा, सुधीर मिश्रा, सुमित केडिया, चुन्नू पांडे, दीपू सिंह, विक्की तिवारी, प्रशांत गुप्ता, मनसा दुबे, नीरज मिश्रा, नितेश ओझा, मिनकू श्रीवास्तव, मोनू पासवान, प्रशांत ठाकुर, झन्न मियां, विकास तिवारी, अरुण शुक्ल, सुरेश दुबे, सन्नी कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में स्थानीय युवा और प्रबुद्ध नागरिक शामिल रहे.

यह भी पढ़ें: चनपटिया में दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने पत्नी और तीन बच्चों को नहर में फेंका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >