बेतिया: जिला परिषद की सियासत में बड़ा उलटफेर, अध्यक्ष निर्भय महतो की कुर्सी बरकरार

बेतिया जिला परिषद अध्यक्ष निर्भय कुमार महतो के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव कोरम पूरा नहीं होने के कारण बिना मतदान के ही गिर गया. पढ़ें पूरी खबर…

Bettiah News: बेतिया जिला परिषद अध्यक्ष निर्भय कुमार महतो के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव सोमवार को बिना मतदान के ही गिर गया. इसके साथ ही उनकी अध्यक्ष पद की कुर्सी बरकरार रही.

कोरम पूरा नहीं होने से प्रस्ताव खारिज

जिला परिषद सभागार में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई गई थी. बैठक में कुल 40 सदस्यों में से केवल 25 सदस्य ही उपस्थित हुए, जबकि 15 सदस्य अनुपस्थित रहे.

अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान कराने के लिए सदन में दो-तिहाई यानी कम से कम 27 सदस्यों की उपस्थिति जरूरी थी. निर्धारित संख्या पूरी नहीं होने के कारण प्रस्ताव स्वतः खारिज हो गया.

एक महीने से चल रही थी राजनीतिक उठापटक

उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन ने सुप्रीम कोर्ट और पंचायती राज विभाग के निर्देशों का हवाला देते हुए अविश्वास प्रस्ताव को खारिज घोषित कर दिया.

इसके साथ ही पिछले एक महीने से चल रही जिला परिषद की राजनीतिक उठापटक का फिलहाल अंत हो गया.

विकास कार्य तेज करने की बात

अध्यक्ष निर्भय कुमार महतो ने कहा कि यह जीत जिला परिषद के विकास कार्यों के प्रति सदस्यों के भरोसे और समर्पण का परिणाम है.

उन्होंने कहा कि जिला परिषद का कार्यकाल अब करीब छह महीने ही बचा है, ऐसे में अधूरे विकास कार्यों को पूरा करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. साथ ही परिषद की आय बढ़ाने और विकास योजनाओं को गति देने पर भी जोर दिया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >