सड़क हादसे रोकने के लिए डीएम सख्त, एनएच और आरओबी कार्यों में तेजी लाने का आदेश

Bettiah Road Safety: बेतिया में छावनी रेलवे ओवरब्रिज और राष्ट्रीय उच्च पथ पर सड़क सुरक्षा कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम तरनजोत सिंह ने अतिक्रमण हटाने, व्हाइट लाइन मार्किंग, साइनेज, बैरियर और सुरक्षा मानकों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए.

बेतिया से अवध किशोर तिवारी की रिपोर्ट

Bettiah Road Safety: बेतिया जिले में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा छावनी रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) एवं राष्ट्रीय उच्च पथ पर चल रहे निर्माण और मरम्मत कार्यों में तेजी लाने के लिए जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं. शनिवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने सड़क सुरक्षा, अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए.

एनएच किनारे अतिक्रमण हटाने का निर्देश

जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, राष्ट्रीय उच्च पथ को निर्देश दिया कि सड़क किनारे किए गए सभी अवैध अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाए. उन्होंने कहा कि जिन लोगों को पहले नोटिस जारी किए जाने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया है, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. साथ ही राष्ट्रीय उच्च पथ पर व्हाइट लाइन मार्किंग, आवश्यक साइनेज और सड़क सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन कराने के निर्देश दिए.

छावनी आरओबी पर सुरक्षा सुविधाएं होंगी मजबूत

बैठक में छावनी रेलवे ओवरब्रिज के नीचे पेवर ब्लॉक लगाने, राष्ट्रीय उच्च पथ पर नियमित पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने, ट्रॉली एवं बैरियर स्थापित करने तथा दुर्घटना संभावित स्थलों पर सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय शीघ्र लागू करने पर विस्तार से चर्चा की गई. अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया.

दुर्घटनाएं रोकने पर रहेगा विशेष फोकस

डीएम तरनजोत सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं, ताकि आम लोगों को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यातायात सुविधा मिल सके. उन्होंने संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने और दुर्घटनाओं की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया.

अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

बैठक में नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित, विशेष कार्य पदाधिकारी (जिला गोपनीय शाखा) सुजीत कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी बेतिया सदर विकास कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), जिला परिवहन पदाधिकारी रितु रानी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता मौजूद रहे. सभी अधिकारियों को अपने-अपने स्तर पर कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया.

सड़क सुरक्षा अभियान रहेगा जारी

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा. निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा मानकों की नियमित समीक्षा की जाएगी, ताकि जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >