Bettiah News: शादी का झांसा देकर भाभी से दुष्कर्म मामले में देवर को 10 साल कारावास

Bettiah News:भाभी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले देवर को कोर्ट ने डीएनए जांच के आधार पर दोषी मानते हुए 10 वर्ष कठोर कारावास और 35 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई...

Bettiah News: भाभी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में रेप एंड पोक्सो एक्ट के अनन्य विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार गुप्ता ने आरोपी देवर सैफुल्लाह अंसारी को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही आरोपी पर 35 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है. जुर्माना नहीं भरने पर अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा.

पति की अनुपस्थिति में किया शोषण

विशेष लोक अभियोजक जयशंकर तिवारी के अनुसार घटना वर्ष 2023 की है.पीड़िता का पति उसे छोड़कर सोनीपत कमाने गया था, जहां उसने दूसरी शादी कर ली. इसी दौरान देवर ने महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया. इससे महिला गर्भवती हो गई. बाद में आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया.उसके बाद वादिनी ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाने में आवेदन दिया.लेकिन थाना द्वारा कोई सुनवाई नहीं की गई .अंत में वादिनी ने कोर्ट में परिवाद दायर किया. विचरण के दौरान न्यायाधीश ने वादिनी के बच्चे का डी एन ए टेस्ट कराया था. जिसके आधार पर सजायाफत्ता के विरुद्ध लगाए गए आरोप को कोट ने सही पाया.

डीएनए जांच से साबित हुआ अपराध

थाने में सुनवाई नहीं होने पर पीड़िता ने कोर्ट में परिवाद दायर किया. सुनवाई के दौरान न्यायालय ने पीड़िता के बच्चे का डीएनए टेस्ट कराया. रिपोर्ट में आरोपी के खिलाफ आरोप सही पाए गए. इसके बाद स्पीडी ट्रायल के तहत मामले का निष्पादन करते हुए न्यायालय ने कठोर सजा सुनाई.

बेतिया से गणेश वर्मा की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >