Bettiah News: बेतिया पुलिस का बड़ा एक्शन, छावनी ओवरब्रिज के पास 5 युवक गिरफ्तार, कट्टा-कारतूस बरामद

Bettiah News:बेतिया के मनुआपुल थाना पुलिस ने छावनी ओवरब्रिज के पास छापेमारी कर हथियार के साथ पांच शातिर युवकों को गिरफ्तार किया है. ये अपराधी ब्लैकमेलिंग की योजना बना रहे थे. इनके पास से कट्टा, कारतूस और चाकू बरामद हुआ है…

Bettiah News: पश्चिम चंपारण जिले की मनुआपुल थाना पुलिस ने सोमवार की देर रात एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने छावनी ओवरब्रिज के पास से हथियार और कारतूस के साथ पांच युवकों को गिरफ्तार किया है. ये सभी युवक किसी को ब्लैकमेल करने की योजना बना रहे थे. पुलिस ने इनके पास से देसी कट्टा, चाकू और मोटरसाइकिल भी बरामद की है.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

मनुआपुल थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि छावनी ओवरब्रिज के समीप कुछ युवक संदिग्ध हालत में जमा हुए हैं और उनके पास हथियार हैं. सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक छापेमारी टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और पांचों युवकों को घेराबंदी कर दबोच लिया.

हथियार, कारतूस और डैगर बरामद

पकड़े गए युवकों की तलाशी लेने पर उनके पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, दो डैगर (चाकू) और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए. पुलिस ने मौके से तस्करी और अपराध में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है. पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये सभी अपराधी किसी व्यक्ति को ब्लैकमेल करने की फिराक में थे.

गिरफ्तार आरोपियों की हुई पहचान

गिरफ्तार आरोपियों में गोपालपुर का निकेश कुमार, चनपटिया का सुमित कुमार, बैरिया का अशरफ अली, चनपटिया का सागर कुमार और बैरिया का नरेंद्र कुमार शामिल है. पुलिस ने मनुआपुल थाने में प्राथमिकी दर्ज कर सभी को जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. साथ ही इन सभी के पुराने आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है.

बेतिया से अवध किशोर तिवारी की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sumit kumar

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >