बेतिया: उर्दू के इस्तेमाल में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, 19 स्कूलों से मांगा गया जवाब

Bettiah News: पश्चिम चंपारण के 19 सरकारी स्कूलों में उर्दू के इस्तेमाल में लापरवाही मिलने पर जिला प्रशासन सख्त हो गया है. निरीक्षण में नामपट्ट और क्लास रूटीन में उर्दू नहीं मिलने पर प्रधानाध्यापकों से जवाब मांगा गया है. पढे़ं पूरी खबर…

बेतिया से अवध किशोर तिवारी की रिपोर्ट

Bettiah News: पश्चिम चंपारण में सरकारी स्कूलों में उर्दू भाषा के इस्तेमाल को लेकर जिला प्रशासन सख्त नजर आ रहा है. निरीक्षण के दौरान कई विद्यालयों में उर्दू के प्रयोग में लापरवाही मिलने के बाद प्रशासन ने 19 स्कूलों से जवाब तलब किया है. एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश भी दिया गया है.

निरीक्षण में सामने आई बड़ी लापरवाही

जिला उर्दू भाषा कोषांग की ओर से किए गए निरीक्षण में नरकटियागंज, बगहा और सिकटा प्रखंड के कई विद्यालयों में उर्दू का अनुपालन नहीं मिला. स्कूल भवन, कक्षाओं और प्रधानाध्यापक के नामपट्ट में उर्दू भाषा का प्रयोग नहीं किया गया था. जांच के दौरान यह भी पाया गया कि कई विद्यालयों के क्लास रूटीन में उर्दू विषय के पठन-पाठन से जुड़ी जानकारी तक दर्ज नहीं थी. इसे प्रशासन ने सरकार की भाषा नीति की अनदेखी माना है.

एक सप्ताह में मांगी गई रिपोर्ट

जिला उर्दू भाषा कोषांग ने सभी संबंधित प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि स्कूलों में उर्दू का समुचित प्रयोग सुनिश्चित करें. साथ ही एक सप्ताह के भीतर अनुपालन रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है. प्रशासन ने साफ कहा है कि तय समय के भीतर निर्देशों का पालन नहीं होने पर संबंधित विद्यालयों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >