सभी प्रखंडों और पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर, पहली बार नगर निगम के 7 वार्ड भी शामिल

Bettiah News: बेतिया में मंगलवार को सभी प्रखंडों और पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित होंगे. पहली बार नगर निगम के वार्ड 1 से 7 तक विशेष शिविर लगेगा. विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर ही शिकायतों का समाधान करेंगे.

Bettiah News: पश्चिम चंपारण जिले में मंगलवार को एक बार फिर सभी प्रखंडों और पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे. जिला प्रशासन ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे और लोगों की शिकायतों एवं आवेदनों का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया जाएगा.

इस बार पहली बार बेतिया नगर निगम के वार्ड संख्या 1 से 7 तक विशेष जनसहयोग शिविर भी लगाया जाएगा. इससे शहर के लोगों को भी अपने क्षेत्र में ही सरकारी सेवाओं का लाभ मिल सकेगा.

सरकारी दफ्तरों के चक्कर से मिलेगी राहत

जिला प्रशासन के अनुसार, सहयोग शिविर बिहार सरकार की महत्वपूर्ण पहल है. इसका उद्देश्य लोगों को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से बचाना और पंचायत तथा वार्ड स्तर पर ही विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना है.

जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा है कि लोगों को उनके घर के पास ही सरकारी सेवाएं और त्वरित समाधान मिले. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

हर महीने दो बार लगेंगे शिविर

जिला प्रशासन ने बताया कि सहयोग शिविर अब प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि आम लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान हो सके.

95 प्रतिशत से अधिक आवेदनों का हुआ निष्पादन

प्रशासन की समीक्षा के अनुसार, सहयोग शिविरों के माध्यम से प्राप्त 95 प्रतिशत से अधिक आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है.

प्रखंडनिष्पादन प्रतिशत
रामनगर97.83%
पिपरासी97.46%
बैरिया97.42%
सिद्धाव96.61%
नौतन96.37%
जोगापट्टी96.33%

सबसे अधिक आवेदन इन प्रखंडों से

प्रखंडप्राप्त आवेदननिष्पादित आवेदन
मझौलिया3,5593,321
लौरिया2,3972,160
जोगापट्टी2,0731,969
बैरिया1,7861,666
चनपटिया1,7421,558

अधिकांश विभागों का प्रदर्शन बेहतर

विभागवार समीक्षा में कृषि, सहकारिता, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण, पशु एवं मत्स्य संसाधन सहित अधिकांश विभागों का निष्पादन प्रतिशत 90 प्रतिशत से अधिक रहा है. जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण कर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया है.

शिविर में क्या मिलेगा?

मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे. लोग अपनी शिकायतें, आवेदन और योजनाओं से जुड़े मामलों को सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे. मौके पर ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे और त्वरित कार्रवाई की जाएगी, ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ समय पर मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadh kishore

अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >