बेतिया: बगहा में आज 4 घंटे गुल रहेगी बिजली, ट्रांसफार्मर का होगा मेंटेनेंस

Bettiah News: बगहा नगर में रविवार सुबह 7 से 11 बजे तक थाना कैंपस व सेंट्रल बैंक ट्रांसफार्मर का मेंटेनेंस होगा. इस कारण दीनदयाल नगर और नौकी बाजार सहित कई इलाकों में 4 घंटे बिजली बाधित रहेगी. उपभोक्ता अपने जरूरी कार्य पहले निपटा लें. पढ़ें पूरी खबर…

Bettiah News: बगहा नगर परिषद क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है. रविवार को शहर के दो बड़े ट्रांसफार्मर थाना कैंपस और सेंट्रल बैंक ट्रांसफार्मर का मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा. इस वजह से आज शहर के कई प्रमुख इलाकों में सुबह के समय लगातार चार घंटे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी. विद्युत विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की है.

सुबह 7 से 11 बजे तक बंद रहेगी सप्लाई

विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बगहा के कार्यपालक अभियंता आलोक अमृतांशु ने बताया कि ट्रांसफार्मरों के बेहतर रखरखाव और आवश्यक मरम्मत कार्य के लिए रविवार सुबह 7 बजे से लेकर 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखने का निर्णय लिया गया है. इस दौरान थाना कैंपस, दीनदयाल नगर, नौकी बाजार समेत आसपास के कई बड़े रिहायशी और व्यावसायिक क्षेत्रों में विद्युत सेवा प्रभावित रहेगी.

विभाग ने की पहले काम निपटाने की अपील

कार्यपालक अभियंता ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने पानी भरने या अन्य जरूरी काम सुबह 7 बजे से पहले ही पूरे कर लें. उन्होंने आश्वस्त किया है कि मेंटेनेंस का काम पूरा होते ही बिजली आपूर्ति तुरंत सामान्य कर दी जाएगी. विभाग का लक्ष्य मानसून और गर्मी के मौसम में निर्बाध बिजली देना है.

बगहा से चंद्रप्रकाश आर्य की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >