Bettiah Mandi Bhav: बाजार में लोकल सब्जियों की बहार, जानें 25 मई को क्या हैं थोक और खुदरा रेट

Bettiah Mandi Bhav: बेतिया के बाजारों में लोकल सब्जियों की आवक बढ़ने से कीमतों में भारी राहत मिली है. सोमवार 25 मई के लिए सब्जी मंडी और मीना बाजार में दाल, तेल और मसालों के ताजा थोक व खुदरा भाव यहां देखें.

Bettiah Mandi Bhav: जिले के बाजारों में लोकल और ताजी सब्जियों की आवक बढ़ने लगी है, जिससे न केवल लोगों की थाली का स्वाद बढ़ा है, बल्कि महंगाई से भी आम उपभोक्ताओं को काफी राहत मिल रही है। खासकर भिंडी, परवल, कटहल, नेनुआ और बैंगन जैसी हरी सब्जियों के दाम नियंत्रित हैं। वहीं, बेतिया के मीना बाजार में दाल, मसाले और खाद्य तेल के दाम भी स्थिर बने हुए हैं। व्यापारियों का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में स्थानीय सब्जियों की आवक और बढ़ने से कीमतों में और नरमी आ सकती है। इसके अलावा बाजार समिति में धान, गेहूं और चावल की खरीद-बिक्री भी सामान्य रूप से जारी है।

नीचे सोमवार (25 मई) के लिए सब्जी बाजार और मीना बाजार का ताजा भाव दिया गया है:

सब्जी मंडी भाव (25 मई)

सब्जी का नामथोक भावखुदरा भाव
आलू700 – 800 रुपये प्रति क्विंटल1000 – 1100 रुपये प्रति क्विंटल
प्याज1500 – 1600 रुपये प्रति क्विंटल
लहसुन5000 रुपये प्रति क्विंटल
भिंडी12 रुपये प्रति किलो15 – 20 रुपये प्रति किलो
परवल14 रुपये प्रति किलो20 – 25 रुपये प्रति किलो
कटहल10 रुपये प्रति किलो25 – 30 रुपये प्रति किलो
टमाटर25 रुपये प्रति किलो30 – 40 रुपये प्रति किलो
बैंगन15 रुपये प्रति किलो30 – 40 रुपये प्रति किलो
नेनुआ15 – 20 रुपये प्रति किलो
बंद गोभी20 रुपये प्रति किलो
शिमला मिर्च25 रुपये प्रति किलो

किराना बाजार भाव (मीना बाजार, बेतिया)

सामग्री का नामभाव
सरसो तेल140 से 190 रुपये प्रति किलो
अरहर दाल120 से 140 रुपये प्रति किलो
मसूर दाल60 से 80 रुपये प्रति किलो
उड़द दाल105 से 115 रुपये प्रति किलो
मूंग दाल95 से 105 रुपये प्रति किलो
चना दाल70 से 72 रुपये प्रति किलो
साबुत चना64 से 70 रुपये प्रति किलो
हल्दी145 से 180 रुपये प्रति किलो
काली मिर्च730 से 760 रुपये प्रति किलो
लाल मिर्च170 से 225 रुपये प्रति किलो
जीरा200 से 275 रुपये प्रति किलो
धनिया125 से 155 रुपये प्रति किलो
चीनी4550 से 4650 रुपये प्रति क्विंटल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >