बेतिया में 7वीं के छात्र का अपहरण के बाद हत्या, नहर से मिला शव; एसएसपी पहुंचे, चार हिरासत में

Bettiah Crime News: पश्चिम चंपारण के कंगली थाना क्षेत्र में 7वीं कक्षा के छात्र का कथित अपहरण के बाद शव नहर से बरामद हुआ. मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.

बेतिया के सिकटा से अमर कुमार की रिपोर्ट

Bettiah Crime News: मंगलवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद 7वीं का छात्र रोज की तरह घर लौटने निकला था. परिवार को उम्मीद थी कि वह कुछ ही देर में घर पहुंच जाएगा. लेकिन अगले दिन उसका शव नहर में मिलने की खबर ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया.

मामला पश्चिम चंपारण जिले के कंगली थाना क्षेत्र का है. मृतक की पहचान इनरवा गांव निवासी दीनानाथ पटेल के पुत्र सोनू पटेल के रूप में हुई है. वह बीसीएम स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र था.

ये भी पढ़ें: पत्नी की याद में पति ने बनवाया 25 लाख का मंदिर, जयपुर से मंगाई प्रतिमा, वैदिक मंत्रों के बीच प्राण प्रतिष्ठा 

स्कूल से लौटते समय लापता हुआ छात्र

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मंगलवार को स्कूल की छुट्टी के बाद करीब तीन बजे सोनू घर के लिए निकला था.

आरोप है कि रास्ते में बाइक सवार कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया. इसके बाद से वह लापता था.

नहर में मिला शव, गांव में आक्रोश

बुधवार को छात्र का शव नहर से बरामद होने की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई.

घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बना हुआ है.

ये भी पढ़ें: बिहार के इस जिले में सबसे ज्यादा प्रेम में धोखे की शिकार होती लड़कियां, महिला थाने में दर्ज आंकड़ों से खुलासा

एसएसपी ने संभाला मोर्चा

घटना की गंभीरता को देखते हुए पश्चिम चंपारण के एसएसपी कुमार गौतम स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे.

उनके साथ पुलिस के अन्य वरीय अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और पूरे घटनाक्रम की निगरानी की.

चार लोग हिरासत में, पूछताछ जारी

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.

फिलहाल उनसे गहन पूछताछ की जा रही है. पुलिस हत्या के कारण, कथित अपहरण की परिस्थितियों और इस वारदात में अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच कर रही है.

जांच जारी, आधिकारिक खुलासे का इंतजार

पुलिस आसपास के क्षेत्र से साक्ष्य जुटाने में लगी है. मामले में अभी जांच जारी है.

अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों और आरोपियों की भूमिका को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी.

ये भी पढ़ें: सरकारी अस्पताल से रेफर हुआ नवजात, पैसों की कमी बनी बाधा, बच्चा अस्पताल ने मुफ्त इलाज कर बचाई जान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >