पोलिंग पार्टियों के डिस्पैच सेंटर पर पहुंचने से पहले हर हाल में पूरी करें तैयारी

निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम धर्मेंद्र कुमार ने कहा है कि 11 नवंबर को होने वाले चुनाव को लेकर अंतिम तैयारियां जारी है. चुनाव से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी.

नरकटियागंज. निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम धर्मेंद्र कुमार ने कहा है कि 11 नवंबर को होने वाले चुनाव को लेकर अंतिम तैयारियां जारी है. चुनाव से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी. गुरुवार को नरकटियागंज कृषि बाजार समिति परिसर स्थित डिस्पैच सेंटर व चीनी मिल यार्ड में बनाये जा रहे वाहन पड़ाव स्थल के निरीक्षण के दौरान कही. उन्होंने कहा डिस्पैच सेंटर एवं वाहन पड़ाव स्थल का निरीक्षण किया गया है. डीएम ने कहा कि चीनी मिल यार्ड में वाहन पड़ाव स्थल बनाया गया है. यहां से वाहन कृषि बाजार समिति में बने डिस्पैच सेंटर पर भेजे जाएंगे और डिस्पैच सेंटर से इन्हीं वाहनों से पोलिंग पार्टियों को बूथों के लिए रवाना किया जाएगा. उन्होंने बताया कि नौ नवंबर को सभी चुनाव कर्मी योगदान करेंगे. उनका योगदान डिस्पैच सेंटर पर ही लिया जाएगा. डिस्पैच सेंटर पर चुनावकर्मियों की सहूलियत के लिए शौचालय, बिजली, शेड एवं पेयजल आदि की बेसिक सुविधाएं बहाल की गई हैं. इससे पहले डीएम श्री कुमार ने चुनाव को लेकर डिस्पैच सेंटर पर की गई तैयारियों का जायजा लिया और निर्वाची पदाधिकारी सूर्यप्रकाश गुप्ता को इससे जुड़े कई आवश्यक निर्देश भी दिया. उन्होंने कहा कि समय रहते सभी तैयारियां पूरी कर लें. ताकि मतदान के दिन किसी भी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े. वही जिला पदाधिकारी को निर्वाची पदाधिकारी सूर्य प्रकाश गुप्ता ने जानकारी दी कि कृषि बाजार समिति परिसर डिस्पैच सेंटर से नरकटियागंज के 326 एवं सिकटा विधान सभा के 343 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा. सिकटा के चुनावकर्मियों के लिए योगदान स्थल कृषि बाजार परिसर में ही बनाया गया है. उन्होंने यह भी बताया कि वाहन पड़ाव स्थल के लिए चीनी मिल यार्ड उपयुक्त स्थल है और यहां एक साथ आठ सौ उपर वाहन रखे जा सकते हैं, सभी आवश्यक सुविधाएं भी पूरी कर ली गयी है. इस पर जिला पदाधिकारी ने तैयारी को लेकर संतोष जताया. निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी के साथ अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनिल कुमार सिन्हा, निर्वाची पदाधिकारी नरकटियागंज सूर्य प्रकाश गुप्ता, चन्द्रशेखर कुमारन सिकटा, एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह, एआरओ सह सीओ सुधांशु शेखर, नोडल पदाधिकारी रवि कुमार सिंह, मो वसीम, थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह, चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ढाका, सीनियर केन मैनेजर राजेश पांडेय अभियंता तथा संबंधित कोषांगों के प्रभारी उपस्थित रहे. मतदान दलों की रवानगी के दौरान अनुशासन को ले तैनात रहंगे दंडाधिकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निरीक्षण के दौरा मतदान दलों के प्रस्थान की संपूर्ण प्रक्रिया की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदान सामग्री के वितरण से लेकर मतदान कर्मियों के सुरक्षित प्रस्थान तक सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से सुनिश्चित की जाएं. श्री कुमार ने डिस्पैच स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास मार्ग, वाहन पार्किंग, पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, प्राथमिक उपचार केंद्र, भोजन व्यवस्था आदि का भी निरीक्षण किया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि सभी सुविधाएं समय रहते पूरी तरह दुरुस्त कर ली जाएं ताकि मतदान दलों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.उन्होंने निर्वाचन सामग्री वितरण केंद्रों पर बनाए जा रहे काउंटर, कंट्रोल रूम, सहायता काउंटर एवं संचार व्यवस्था की भी समीक्षा की. उन्होंने निर्देश दिया कि मतदान दलों की रवानगी के दौरान अनुशासन एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त दंडाधिकारी, पुलिस बल एवं प्रशिक्षित कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जाए. मतदान कार्य में लापरवाही पर नपेंगे अधिकारी व कर्मी निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने साफ कर दिया कि निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी व कर्मी नप जाएंगे. उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य अत्यंत संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण है, अतः इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं तत्परता के साथ करें.उन्होंने सभी को निर्देशित किया कि डिस्पैच सेंटर से जुड़े सभी कार्यों को शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण किया जाए. किसी भी तरह की तकनीकी या व्यवस्थागत त्रुटि न रह जाए, इसका विशेष ध्यान दें. उन्होंने कहा कि मतदान दलों के प्रस्थान दिवस पर भी वे स्वयं सभी तैयारियों का निरीक्षण करेंगे ताकि निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण रूप से सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हो सके. दुरूस्त करें ट्रैफिक व्यवस्था डिस्पैच सेंटर और वाहन पड़ाव स्थल तक पहुंचने के दौरान वाहनों से लगने वाले जाम और शहर में ट्रैफिक को डीएम धर्मेन्द्र कुमार ने गंभीरता से लिया है. उन्होंने निरीक्षण के दौरान जाम लगने वाले प्वाइंट को चिन्हित कर व्यवस्था में सुधार करने का निर्देश दिया. दरअसल नगर के मन रोड में आरओबी से लेकर शिवगंज चौक, पुरानी बाजार चौक, चीनी मिल रोड, अस्पताल चौक आदि पर प्रतिदिन जाम लग रहा है. डीएम का काफिला जब नगर में प्रवेश किया तो कई जगहों पर जाम से सामना करना पड़ा. इसे एसडीएम ने गंभीरता से लिया और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >