ग्रामीणों ने की कचरा नहीं उठने की शिकायत, अचानक WPU पहुंचे BDO; कर्मियों को दी कार्रवाई की चेतावनी

लौरिया की कटैया पंचायत में कचरा उठाव की शिकायतों के बाद बीडीओ संजीव कुमार ने डब्ल्यूपीओ का औचक निरीक्षण किया और सफाई व्यवस्था में सुधार के कड़े निर्देश दिए।

Lauriya News: कटैया पंचायत में कचरा उठाव को लेकर ग्रामीणों की शिकायत के बाद शुक्रवार को बीडीओ संजीव कुमार वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट (डब्ल्यूपीओ) का औचक निरीक्षण करने पहुंचे. उन्होंने पंचायत की सफाई व्यवस्था की समीक्षा की और स्वच्छता कर्मियों को हर वार्ड से नियमित कचरा उठाने का निर्देश दिया.

बीडीओ ने साफ कहा कि सफाई व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जांच में अनियमितता मिलने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी.

शिकायत के बाद जांचने पहुंचे सफाई व्यवस्था

ग्रामीणों की ओर से कचरा उठाव को लेकर शिकायत सामने आने के बाद बीडीओ ने डब्ल्यूपीओ पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान पंचायत में चल रही सफाई व्यवस्था की भी समीक्षा की गई.

उन्होंने स्वच्छता कर्मियों को निर्देश दिया कि पंचायत के प्रत्येक वार्ड से नियमित रूप से कचरे का उठाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि ग्रामीणों को सफाई से जुड़ी समस्या का सामना न करना पड़े.

स्वच्छता कर्मियों के मानदेय पर भी दिया अपडेट

बीडीओ संजीव कुमार ने बताया कि अधिकांश स्वच्छता कर्मियों का लंबित मानदेय जारी कर दिया गया है. जिन कर्मियों का भुगतान अभी बाकी है, उनके मानदेय के भुगतान की प्रक्रिया अंतिम चरण में है.

निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि विनोद शर्मा, पंचायत समिति सदस्य अमर राम, बीस सूत्री उपाध्यक्ष विक्रम शर्मा, स्वच्छता पर्यवेक्षक लूसी खातून समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kaushik kumar

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >