बैंक मैनेजर के घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

शिकारपुर थाना के पकड़ी ढाला के समीप स्थित एक घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली गई है.

नरकटियागंज. शिकारपुर थाना के पकड़ी ढाला के समीप स्थित एक घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली गई है. घटना 18 नवंबर की रात्रि की है. मामले में बैंक ऑफ बड़ौदा बगहा के शाखा प्रबंधक ओमप्रकाश काजी ने शिकारपुर थाने में एफआइआर दर्ज कराई है. एफआइआर में उसने बताया है कि वह बगहा में ही एक किराए के मकान में रहता है और उसकी पत्नी नरकटियागंज पकड़ी ढाला रेलवे क्रॉसिंग के समीप स्थित उसके नवनिर्मित घर में रहती है. घटना के दिन गांव में गन्ने की कटाई को लेकर उसकी पत्नी गांव में गई थी और वह अपने कार्यालय बगहा में था. 19 नवंबर की सुबह जब उसकी पत्नी पकड़ी ढाला के घर पहुंची तो घर के प्रथम मंजिल का कमरा व मेन गेट का ताला टूटा मिला. चोरों ने उसके कमरे में घुसकर अलमीरा का लॉक तोड़कर 50,000 हजार रुपए नगद और लगभग दो लाख के आभूषणों की चोरी कर ली थी. चोरी गए आभूषणों में गले का हार, कान का झुमका, नथुनी व दो कंगन, एक जोड़ी चांदी का पायल शामिल है. थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है. शीघ्र ही चोरों को गिरफ़्तार किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >