स्टेट बैंक में परिसर में अजगर को देख बैंक कर्मी व ग्राहकों में मची भगदड़

गुरुवार की दोपहर वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के छाता चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक परिसर में लगे फुल के पेड़ पर वन क्षेत्र से भटक कर एक अजगर जा पहुंचा.

वाल्मीकिनगर. गुरुवार की दोपहर वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के छाता चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक परिसर में लगे फुल के पेड़ पर वन क्षेत्र से भटक कर एक अजगर जा पहुंचा. जिसको देख बैंक कर्मियों व ग्राहकों में भगदड़ मच गयी. भारतीय स्टेट बैंक के ब्रांच मैनेजर विनोद कुमार झा व बैंक के फील्ड ऑफिसर सर्विसेज धनंजय मिश्र द्वारा इसकी सूचना वाल्मीकिनगर स्थित वन क्षेत्र कार्यालय को दी गयी. सूचना को गंभीरता से लेते हुए वन कर्मियों की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ पर चढ़े अजगर को सुरक्षित पकड़ कर जटाशंकर वन क्षेत्र के अंदर छोड़ दिया. इस बाबत वाल्मीकिनगर रेंजर अमित कुमार ने बताया कि वन क्षेत्र से रिहायशी क्षेत्र सटे होने के कारण वन्यजीव कभी-कभी रास्ता भटक कर रिहायशी क्षेत्रों में पहुंच जाते हैं. लोगों से अपील है कि सतर्क और सजग रहे. उन्होंने आगे बताया कि अगर किसी भी प्रकार के वन्यजीव दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत वन क्षेत्र कार्यालय को दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >