Bettiah Teacher Restrictions: जिला शिक्षा अधिकारी राजन कुमार ने विद्यालय अवधि में शिक्षक-शिक्षिकाओं के जिला शिक्षा कार्यालय व बीआरसी में अनावश्यक जमावड़े पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है. उन्होंने स्पष्ट किया है कि स्कूल समय में शिक्षकों के कार्यालय आने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है, जो किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है.
समस्याओं के समाधान के लिए ई-शिक्षा कोष के ग्रीवांस मॉड्यूल का करें प्रयोग
डीईओ ने शिक्षकों को निर्देश दिया है कि किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत के समाधान के लिए वे ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर उपलब्ध ग्रीवांस मॉड्यूल का उपयोग करें. अत्यावश्यक स्थिति होने पर संबंधित शिक्षक अपना आवेदन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) के माध्यम से ही आगे भेजें.
विशेष परिस्थिति में डीईओ की अनुमति जरूरी, होगी अनुशासनिक कार्रवाई
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि विशेष परिस्थिति में ही डीईओ की पूर्व अनुमति लेकर शिक्षक कार्यालय आ सकते हैं. डीईओ राजन कुमार ने चेतावनी दी है कि इस आदेश का उल्लंघन करने वाले और विद्यालय अवधि में बिना अनुमति कार्यालयों में पाए जाने वाले शिक्षकों पर कड़ी अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: हैट्रिक चैंपियन बनीं बखरी की बेटियां, लगातार तीसरी बार जीता सुब्रतो मुखर्जी कप का जिला खिताब
