बगहा: पीएचडी करने वाले डॉ. अबूजैद को SDM ने किया सम्मानित, मौलाना वली रहमानी पर किया शोध

Bagaha News: बगहा अनुमंडल कार्यालय के उर्दू अनुवादक मो. अबूजैद को उर्दू विषय में पीएचडी मिलने पर सम्मानित किया गया. एसडीएम चांदनी कुमारी ने उन्हें कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उच्च शिक्षा और निरंतर सीखने की सराहना की. पढे़ं पूरी खबर…

बगहा से चंद्रप्रकाश आर्य की रिपोर्ट

Bagaha News: बगहा अनुमंडल कार्यालय में कार्यरत उर्दू अनुवादक मो. अबूजैद ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा से उर्दू विषय में पीएचडी की उपाधि मिलने के बाद कार्यालय परिसर में उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस मौके पर अधिकारियों और कर्मियों ने उन्हें बधाई देते हुए प्रेरणास्रोत बताया.

“मौलाना वली रहमानी” पर किया शोध

डॉ. मो. अबूज़ैद को 20 मई को “मौलाना वली रहमानी की जीवन कथा” विषय पर किए गए शोध कार्य के लिए डॉक्टरेट की डिग्री प्रदान की गई. उनकी इस उपलब्धि को लेकर अनुमंडल कार्यालय में खुशी का माहौल देखा गया.

एसडीएम ने बुके देकर किया सम्मानित

शनिवार को आयोजित सम्मान समारोह में अनुमंडल पदाधिकारी चांदनी कुमारी ने डॉ. अबूजैद को बुके भेंट कर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि नौकरी की जिम्मेदारियों के साथ उच्च शिक्षा में सफलता हासिल करना पूरे कार्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है.

कर्मियों के लिए बने प्रेरणा

एसडीएम ने कहा कि अब उनके नाम के साथ जुड़ा “डॉक्टर” शब्द सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि अन्य कर्मियों के लिए भी प्रेरणा का माध्यम बनेगा. उन्होंने सभी कर्मचारियों को लगातार सीखते रहने और शिक्षा से जुड़ने की सलाह दी.

सहयोगियों ने दी शुभकामनाएं

समारोह के दौरान कार्यालय के अन्य कर्मियों ने भी डॉ. मो. अबूज़ैद को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. कार्यक्रम में प्रधान सहायक अशोक तिवारी, क्लर्क अजय कुमार, सुरेश यादव, नवीन कुमार, आफाक अहमद और आनंद कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >