बगहा: गहरी नींद में थे लोग तभी घर में आ घुसा हाई स्पीड ट्रैक्टर, भारी नुकसान

Bettiah News: बगहा के पारस नगर में देर रात एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर दो घरों में जा घुसा. घटना में दोनों मकानों को नुकसान पहुंचा, लेकिन लोग सुरक्षित बच गए. मामले को लेकर चोरी, तकनीकी खराबी और अंधविश्वास जैसी चर्चाएं हो रही हैं. पढे़ं पूरी खबर…

बगहा से इजरायल अंसारी की रिपोर्ट

Bagaha News: बगहा नगर के पारस नगर मोहल्ले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई. एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर तक दौड़ता चला गया और रास्ते में दो घरों को नुकसान पहुंचाते हुए जाकर रुक गया. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और डर का माहौल बन गया.

दो घरों को पहुंचा भारी नुकसान

जानकारी के अनुसार, श्री किसुन साहनी का ट्रैक्टर अचानक अपने स्थान से चल पड़ा. ट्रैक्टर पहले एक गड्ढे में गिरा, फिर पीसीसी सड़क पार करते हुए पड़ोसी महावीर चौधरी के घर को क्षतिग्रस्त कर छोटे साहनी के घर में जा घुसा. हादसे में दोनों घरों को काफी नुकसान हुआ है.

बाल-बाल बचे घर के लोग

घटना के समय घर में परिवार के सदस्य मौजूद थे, लेकिन गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर ट्रैक्टर की रफ्तार थोड़ी और तेज होती, तो जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था.

चोरी या तकनीकी खराबी की आशंका

घटना को लेकर इलाके में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं. कुछ लोगों का कहना है कि संभवतः चोर ट्रैक्टर चोरी कर ले जा रहे थे और किसी के जागने पर वाहन छोड़कर भाग निकले. वहीं कुछ लोग इसे तकनीकी खराबी का नतीजा मान रहे हैं.

अंधविश्वास की भी होने लगी चर्चा

घटना के बाद इलाके में भूत-प्रेत जैसी अफवाहें भी फैलने लगी हैं. हालांकि स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर ट्रैक्टर के अचानक चलने की असली वजह पता लगाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >