बगहा: एसपी ने किया रामनगर थाने का औचक निरीक्षण, बकरीद पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

Bagaha News: एसपी रामानंद कुमार कौशल ने रामनगर थाने का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने आगामी बकरीद पर्व को लेकर पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने और लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया. पढ़ें पूरी खबर…

Bagaha News: पुलिस अधीक्षक रामानंद कुमार कौशल ने शनिवार की रात रामनगर थाना का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का गहन जायजा लेते हुए महिला हेल्प डेस्क, हेल्थ इंडेक्स, हाजत, सीरिस्ता एवं साफ-सफाई की स्थिति की बारीकी से जांच की. एसपी ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों से अभिलेखों के संधारण, लंबित कांडों के निष्पादन तथा विधि-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की.

लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और गश्ती बढ़ाने का निर्देश

एसपी ने थानाध्यक्ष दीपक कुमार समेत सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को क्षेत्र में नियमित गश्ती बढ़ाने, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन करने तथा संदिग्ध एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने को कहा. साथ ही आम लोगों से बेहतर संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

आगामी बकरीद पर्व को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत

एसपी ने आगामी बकरीद पर्व को लेकर पुलिस बल को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी संवेदनशील स्थलों पर लगातार निगरानी रखी जाए ताकि पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ विधि-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया. इस दौरान आमजनों से भी पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाने की अपील की गई. इस मौके पर कई पुलिस पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे.

बगहा से चंद्रप्रकाश आर्य की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >