बगहा: पनियहवा बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली से 440 लीटर शराब बरामद

Bagaha News: बगहा में मध निषेध विभाग ने पनियहवा बॉर्डर के पास कार्रवाई कर 440.640 लीटर विदेशी शराब बरामद की. शराब से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर ली गई, जबकि चालक और तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए. पढे़ं पूरी खबर…

बगहा से चंद्रप्रकाश आर्य की रिपोर्ट

Bagaha News: बगहा में मध निषेध विभाग को बड़ी सफलता मिली है. उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा के पनियहवा बॉर्डर के पास चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान टीम ने भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है. कार्रवाई के दौरान तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए, लेकिन शराब से लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली विभाग के कब्जे में आ गया है.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

मध निषेध विभाग को सूचना मिली थी कि सीमावर्ती इलाके से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बिहार लाई जा रही है. सूचना के आधार पर मदनपुर-बगहा रोड और आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया गया. इसी दौरान पनियहवा बॉर्डर से करीब 500 मीटर पहले बिहार सीमा के दिल्ली कैंप इलाके में एक संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका गया.

ट्रॉली से मिली भारी मात्रा में शराब

वाहन की तलाशी लेने पर ट्रॉली से 440.640 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद हुई. पुलिस टीम को देखते ही चालक और तस्कर मौके से भाग निकले. हालांकि टीम ने शराब की पूरी खेप और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया.

तस्करों की तलाश में जुटा विभाग

मध निषेध बगहा प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि बरामद शराब के मामले में मध निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. जब्त वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके मालिक और तस्करी नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान की जा रही है.

सीमावर्ती इलाकों में बढ़ेगी निगरानी

विभाग का कहना है कि शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए सीमा क्षेत्रों में जांच अभियान लगातार जारी रहेगा. अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही फरार तस्करों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी और पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >