Bettiah: बांसी-धनहा मार्ग पर बोलेरो और बाइक की जोरदार टक्कर, दो युवकों की हालत नाजुक

बगहा के धनहा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पढ़ें पूरी खबर…

Bettiah News: धनहा थाना क्षेत्र के बांसी-धनहा मुख्य सड़क पर तमकुहा गांव के समीप शुक्रवार को बोलेरो और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई.

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुबनी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.

उत्तर प्रदेश लौट रहे थे दोनों युवक

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मटिअरवा गांव निवासी राहुल कुमार और सत्येंद्र भारती बाइक से धनहा से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे में दोनों के सिर और नाक में गंभीर चोटें आई हैं.

चिकित्सक ने बताया हालत गंभीर

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. आयुष कुमार ने बताया कि दोनों घायलों की हालत गंभीर है. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है.

पुलिस जांच में जुटी

धनहा थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक और बोलेरो को जब्त कर लिया गया है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

बगहा से इजरायल अंसारी की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >