दशहरा व दीपावली पर तिरंगा लाइट से जगमग होगा बगहा शहर: इओ

नप प्रशासन बगहा द्वारा दशहरा व दीपावली पर्व को देखते हुए रोशनी के लिए नगर की मुख्य सड़क के दोनों किनारे विद्युत पोल पर देश का तिरंगा का प्रतीक तिरंगा लाइट लगाने का काम शनिवार से आरंभ कर दिया हैं.

बगहा. नप प्रशासन बगहा द्वारा दशहरा व दीपावली पर्व को देखते हुए रोशनी के लिए नगर की मुख्य सड़क के दोनों किनारे विद्युत पोल पर देश का तिरंगा का प्रतीक तिरंगा लाइट लगाने का काम शनिवार से आरंभ कर दिया हैं. दशहरा से दीपावली जैसे पर्व त्योहार पर नगर तिरंगा लाइट की रोशनी से जगमग हो उठेगा. उक्त जानकारी नप कार्यपालक पदाधिकारी सरोज कुमार बैठा ने दी. उन्होंने बताया कि तिरंगा लाइट लगाने की जिम्मेदारी विभागीय स्तर पर जवाबदेही सोना इंटरप्राइजेज चनपटिया को दिया गया है. कंपनी के रवि रंजन कुमार ने बताया कि एग्रीमेंट के आलोक में शनिवार से काम आरंभ कर दिया गया है. काम को शीघ्र पूरा करने के लिए कई टीम में लगाई गयी है. बता दें कि पूर्व की लगाई गई स्ट्रीट लाइट खराब हो चुकी है. स्ट्रीट लाइट खराब होने के बाद कुछ पोल पर नगर परिषद प्रबंधन के द्वारा तिरंगा लाइट लगवाया गया था. तिरंगा लाइट को लेकर नगर के लोगों ने सराहना की थी. इसे देखते हुए नगर परिषद प्रबंधन बोर्ड की बैठक में स्ट्रीट लाइट लगाने का प्रस्ताव पारित किया था. प्रस्ताव के आलोक में नगर परिषद में तिरंगा लाइट लगाने का काम आरंभ कर दिया गया है. वहीं इओ सरोज कुमार बैठ ने बताया कि जून में निविदा के बाद तिरंगा लाइट लगाने का काम आरंभ कराया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >