दुर्गा पूजा पर असामाजिक तत्वों पर रहेगी विशेष निगरानी: एसडीपीओ

दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित हुई.

रामनगर. दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ रागिनी कुमारी व संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक औबेदुर रहमान ने किया. बैठक में नगर के विभिन्न पूजा पंडालों के अध्यक्ष व सदस्यों से सुझाव मांगे गए. समिति सदस्यों ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न पूजा होगी. साथ ही पूजा स्थल पर पुलिस अधिकारियों और जवानों की तैनाती की मांग रखी गयी. एसडीपीओ रागिनी कुमारी ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी और बाइकर्स पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने सभी समितियों को सरकार के गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश दिया. साथ ही बिजली के तार, बारिश और अन्य संभावित खतरों से सतर्क रहने की सलाह दी. बीडीओ अजीत कुमार ने कहा कि थाना से लाइसेंस लेना जरूरी है तथा कलश यात्रा व विसर्जन का रूट चार्ट देना अनिवार्य है. बैठक में इंस्पेक्टर दीपक कुमार, सीओ वेद प्रकाश, वरीय चिकित्सक डॉ. किरण शंकर झा, जेई वेद प्रकाश ओझा, सीटी मैनेजर इंटु कुमार ,समाजसेवी विजय गुप्ता, नागेंद्र साह, तबरेज आलम, जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजय मिश्र, सुजल सिंह, दिनेश मुखिया, मनीष पांडेय, चिंतामणि तिवारी, हेमराज बैठा, बुलबुल सिंह, सुरेंद्र यादव, अलाउद्दीन राईन, राहुल गुप्ता, पिंटू गुप्ता, आनंद सिंह, विनय श्रीवास्तव, आसिफ अली, मुखिया गौरीशंकर प्रसाद, मो. हिटलर, मो. जावेद, एसआई राजेश कुमार आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >