अज्ञात उचक्कों ने कर ली साइकिल सवार वृद्ध से 51 हजार रुपये की ठगी

नगर के एफसीआई-रेलवे ढ़ाला के समीप बुधवार की शाम अज्ञात उचक्कों ने साइकिल सवार वृद्ध से 51 हजार रुपये की ठगी कर ली है.

चनपटिया. नगर के एफसीआई-रेलवे ढ़ाला के समीप बुधवार की शाम अज्ञात उचक्कों ने साइकिल सवार वृद्ध से 51 हजार रुपये की ठगी कर ली है. तीन उचक्कों ने मिलकर वृद्ध के पॉकेट से पासबुक निकाल, उसमें रखे 51 हजार रुपये नोट के बंडल को बदलकर बीस-बीस रुपये के दो हजार रुपये नोट के बंडल रख दिया. घटना के बाद सभी वहां से फरार हो गए. इस मामले में चनपटिया थाने के कर्णपट्टी वार्ड संख्या-10 निवासी शेख हसन की शिकायत पर पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. दर्ज एफआईआर में बताया है कि बुधवार की शाम उसने सेन्ट्रल बैंक से 51 हजार रुपये की निकासी कर साईकिल से अपने घर जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में नगर के एफसीआई-रेलवे ढ़ाला के समीप एक बाइक सवार युवक पूर्व से घात लगाए खड़ा था. पहुंचते ही उसने सलाम किया और कहा कि मेरी बच्ची की तबियत खराब है, कोई मौलवी बताइये. तभी पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे. फिर तीनों ने मिलकर जैकेट के पॉकेट से रुपये ढूंढना शुरू कर दिया. युवकों ने पॉकेट से 51 हजार रुपये को लेकर उसमें दो हजार रुपये रख दी. बुजुर्ग को ठगी का अहसास हुआ तो उसने पॉकेट में रखे रुपये को निकालकर देखा. जिसके बाद बुजुर्ग के होश उड़ गए. उन्होंने तुरंत इसकी लिखित सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद देर शाम एसडीपीओ विवेक दीप एवं थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में एफआइआर के बाद जांच पड़ताल की जा रही है. जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >