रुपए निकाल घर जा रहे बुजुर्ग से 50 हजार की ठगी, दो युवकों ने दिया घटना को अंजाम

नगर के स्टेट बैंक के कृषि बाजार शाखा से रुपए निकाल घर जा रहे एक बुजुर्ग से दो उचक्कों ने 50 हजार रुपये की ठगी कर ली है.

नरकटियागंज. नगर के स्टेट बैंक के कृषि बाजार शाखा से रुपए निकाल घर जा रहे एक बुजुर्ग से दो उचक्कों ने 50 हजार रुपये की ठगी कर ली है. मामले में पुरूषोत्तमपुर थाना क्षेत्र निवासी अनवर अली ने शिकारपुर थाना में आवेदन सौंपा है. आवेदन में उसने बताया है कि गुरुवार को वह स्टेट बैंक की कृषि बाजार शाखा से 50 हजार रुपए निकाल कर घर जा रहें थे. नागेंद्र तिवारी चौक के पास बाइक सवार दो युवक मिले उसमें से एक हेलमेट पहने हुए था. युवकों ने नाम रखकर कहा कि आपका पंचायत से 1.80 लाख रुपए आवंटन हुआ है. लेकिन मुखिया नहीं देना चाहता है.आप मेरे साथ चलिए आपको चेक दिलवा देता हूं. झांसे में आकर बुजुर्ग उनकी बाइक पर बैठ गया. कृषि बाजार में ले जाने के बाद युवकों ने एक चेक पर साइन करवा लिया और उनके पास जो 50 हजार रुपए था, वह भी ले लिया. बैंक में रुपए जमा करने पर सभी रुपए एक साथ निकालने का झांसा दिया और वहां से फरार हो गए. काफी समय तक वापस नहीं लौटे तो बुजुर्ग समझ गये कि उनका रुपये ठगी कर लिया गया है. उसके बाद बुजुर्ग घर चले गये. देर रात बुजुर्ग और उनके बेटे थाना पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई है. थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है. बहुत जल्द ठगों को गिरफ्तार किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >