राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने अमित गुप्ता को बनाया बिहार प्रदेश महासचिव, कार्यकर्ताओं में उत्साह

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) ने युवा नेता और समाजसेवी अमित गुप्ता को बिहार प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।

Rashtriya Lok Morcha: राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) ने पश्चिम चंपारण के युवा नेता और समाजसेवी अमित गुप्ता को बिहार प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है. उनके मनोनयन के बाद पश्चिम चंपारण समेत पूरे बिहार में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल है.

नई जिम्मेदारी मिलने पर अमित गुप्ता ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया.

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का लक्ष्य

अमित गुप्ता ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे.

उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाना होगी.

उपेंद्र कुशवाहा के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की बात

नवनियुक्त प्रदेश महासचिव ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के "सड़क से सदन तक" के संघर्ष और विचारों को आम लोगों तक पहुंचाना उनकी प्रमुख जिम्मेदारी रहेगी.

उन्होंने कहा कि संगठन विस्तार और पार्टी की नीतियों को मजबूत करने के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे.

शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

अमित गुप्ता ने अपने संदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह, बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पंकज प्रशांत, सुभाष चंद्रवंशी, मदन चौधरी सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया.

जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प

उन्होंने कहा कि पश्चिम चंपारण सहित पूरे बिहार की जमीनी समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा.

अमित गुप्ता ने भरोसा जताया कि जनता की वास्तविक समस्याओं को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाकर उनके त्वरित समाधान के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: रवि 'रंक'

Published by: Aaruni Thakur

90 के दशक में विद्यार्थी जीवन से ही रवि 'रंक' के आलेख, निबंध, संस्मरण और कविताएं क्षेत्रीय पत्र पत्रिकाओं के लिए लिखते रहे हैं. हिंदी विषय में स्नातकोत्तर योग्यताधारी रवि 'रंक' ने दैनिक हिंदुस्तान के पटना से प्रकाशित उत्तर बिहार संस्करण के साथ जनवरी 2001 से अपनी पत्रकारिता शुरु की. फरवरी 2020 में हिंदुस्तान से अलग होकर प्रभात खबर के पश्चिम चंपारण संस्करण में बतौर जिला मुख्यालय संवाददाता के रूप में पदस्थापित हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >