आंबेडकर नगर में वार्ड-20 के दलित-महादलित बस्ती को मिली सड़क-नाला निर्माण की सौगात

बेतिया के आंबेडकर नगर में दलित-महादलित बस्ती की वर्षों पुरानी सड़क और जलनिकासी की समस्या का समाधान होने वाला है. महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने ₹16.48 लाख की लागत से होने वाले पीसीसी सड़क और आरसीसी नाला निर्माण कार्य का आदेश जारी कर दिया है. यह निर्माण कार्य तीन महीने में पूरा होगा, जिससे स्थानीय लोगों को जलजमाव से मुक्ति मिलेगी और आवागमन सुगम होगा.

West Champaran News: बेतिया नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-20 स्थित आंबेडकर नगर में दलित एवं महादलित बहुल बस्ती की वर्षों पुरानी सड़क और जलनिकासी की समस्या जल्द दूर होगी. महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने चयनित निर्माण एजेंसी को पीसीसी सड़क एवं आरसीसी नाला निर्माण का कार्यादेश सौंपते हुए तीन माह के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया.

यह भी पढ़ें: वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट विस्तार को मिली रफ्तार, 18 में से 15 रैयतों ने दी सहमति

16.48 लाख रुपये में होगा निर्माण

महापौर ने बताया कि नगर निगम बोर्ड से स्वीकृत योजना के तहत मोहम्मद जकारुल्लाह के घर से आंबेडकर नगर प्राथमिक विद्यालय तक जर्जर सड़क का पीसीसी सड़क और आरसीसी नाला के साथ पुनर्निर्माण कराया जाएगा.

उन्होंने बताया कि योजना की कुल प्राक्कलित लागत 22.26 लाख रुपये थी, लेकिन निविदा प्रक्रिया में लगभग 26 प्रतिशत कम दर पर 16.48 लाख रुपये में कार्य स्वीकृत किया गया है.

दलित-महादलित बस्ती को मिलेगी राहत

गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि वार्ड-20 की दलित एवं महादलित बस्ती में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है. सड़क और नाला बनने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ प्राथमिक विद्यालय जाने वाले बच्चों को भी आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी.

जलजमाव की समस्या होगी दूर

स्थानीय लोगों ने बताया कि बरसात के दिनों में जर्जर सड़क और जलनिकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को भारी परेशानी होती थी. नई सड़क और आरसीसी नाला बनने से जलजमाव की समस्या कम होगी और क्षेत्र की स्वच्छता तथा आधारभूत संरचना में सुधार आएगा.

गुणवत्ता के साथ होगा निर्माण

नगर निगम प्रशासन ने निर्माण एजेंसी को तकनीकी मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्री का उपयोग करने तथा कार्यस्थल पर सूचना पट्ट लगाने सहित सभी आवश्यक निर्देश दिए हैं.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Madhukar mishra

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >