पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर एयर स्ट्राइक के नौ आतंकी बैंकरों को किया ध्वस्त,देशवासियों में जश्न का माहौल

आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर एयर स्ट्राइक कर आतंकवादियों के नौ ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है.

बगहा. पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए 26 टूरिज्म नागरिकों के मौत मामले का जवाब में छह मई की रात्रि में भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर एयर स्ट्राइक कर आतंकवादियों के नौ ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है. इस निर्णायक कार्रवाई की खबर मिलते ही पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई. बगहा पुलिस जिला के शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहे पर लोगों ने दूसरे दिन भी आतिशबाजी कर और हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए. देशवासियों ने इस कदम को आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक युद्ध की शुरुआत बताया.बता दें कि पाकिस्तान में हुए एयर स्ट्राइक के बाद पूरे भारत में जश्न का माहौल है. लोगों ने जमकर जश्न मनाया यहां लोगों ने भारत माता की जयकारे लगाते हुए जमकर आतिशबाजी किया और गुलाल लगाए. इसी क्रम में निप्पु कुमार पाठक के नेतृत्व में को ऑपरेटिव कोचीन नारायणा पुर बगहा दो व सन फ्लावर पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने अबीर गुलाम, पटाखे फोड़ व तिरंगा लहरा जश्न मनाया और भारत को जवाबी कार्रवाई का समर्थन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >