छठ घाटों पर आतिशबाजी व हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

एसपी बगहा सुशांत कुमार सरोज ने बुधवार को ठकराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया.

ठकराहा. एसपी बगहा सुशांत कुमार सरोज ने बुधवार को ठकराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया. इस इस दौरान बगहा एसडीपीओ कुमार देवेंद्र एवं ठकराहा थानाध्यक्ष नरेश कुमार मौजूद रहे. एसपी ने थाना क्षेत्र के गंडक और बांसी नदी के तट पर स्थित संवेदनशील छठ घाटों समेत परसौना, बेलवारीपट्टी, भतहवा, मोतीपुर, नवका टोला समेत आधा दर्जन से अधिक घाटों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था तथा साफ सफाई का जायजा लिया. वहीं संवेदनशील घाटों सहित सभी चिन्हित घाटों पर पुलिस की सशक्त तैनाती के निर्देश देते हुए कहा कि छठ के पावन पर्व के अवसर पर पूजा के दौरान किसी भी सूरत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने स्थानीय पूजा समितियों और जनप्रतिनिधियों से भी साफ सफाई और विधि व्यवस्था के बारे में जानकारी लिया तथा सहयोग की अपील की. उन्होंने छठ घाटों पर आतिशबाजी व हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही. गंडक नदी में नाव परिचालन पर पूर्णतया रोक लगाने के निर्देश दिए तथा संवेदनशील छठ घाटों पर आपातकालीन प्रमिटेड नाव के संचालन का सुझाव पूजा समितियों को दिया. छठ घाटों पर शरारती व विधि व्यवस्था भंग करने वाले तत्व पर पैनी नजर रखने के निर्देश थानाध्यक्ष को दिया. परसौना घाट पर निरीक्षण के दौरान ठकराहा मुखिया प्रतिनिधि वीरेंद्र तिवारी, वार्ड सदस्य रितेश तिवारी समेत स्थानीय लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >