एक साल से फरार अश्लील वीडियो वायरल करने वाला आरोपित गिरफ्तार

शिकारपुर पुलिस ने एक साल से फरार चल रहे आरोपित युवक को गिरफ्तार किया है.

नरकटियागंज. शिकारपुर पुलिस ने एक साल से फरार चल रहे आरोपित युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान विशुनपुरवा गांव निवासी दीपक साह के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया. मामला चार अगस्त 2024 का है, जब एक महिला ने थाने में एफआइआर दर्ज कराई थी. आरोप था कि नरकटिया गांव निवासी रंजीत शर्मा ने कट्टा के बल पर उसका दुष्कर्म किया और दो वर्षों तक ब्लैकमेल कर यौन शोषण करता रहा. बाद में उसने महिला का अश्लील वीडियो दीपक साह को दे दिया, जिसने उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने से आहत महिला आत्महत्या करने जा रही थी, लेकिन उसके पति ने बचा लिया और पुलिस से शिकायत की. उस वक्त रंजीत शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, जबकि दीपक साह फरार था. अब एक साल बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >