फरार चल रहा शराब तस्कर गिरफ्तार

स्थानीय थाना की पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे शराब तस्कर साधू उमेश मांझी को गिरफ्तार किया है.

रामनगर. स्थानीय थाना की पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे शराब तस्कर साधू उमेश मांझी को गिरफ्तार किया है. इस बाबत थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 570/24 में खटौरी गांव निवासी व फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

बाइक की ठोकर से महिला जख्मी, अस्पताल में भर्ती

बगहा. पटखौली थाना अंतर्गत बगहा-सेमरा मुख्य पथ में शनिवार की दोपहर गोईती गांव के समीप तेज गति से आ रहे बाइक चालक ने अनियंत्रित होकर एक 35 वर्षीय महिला को ठोकर मार दिया. जिस दौरान ठोकर लगने से महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. स्थानीय लोगों व परिजन के सहयोग से घायल महिला को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. जहां ड्यूटी में कार्यरत चिकित्सक डॉ. विजय कुमार के द्वारा महिला का इलाज किया गया. चिकित्सक ने बताया कि इलाज के बाद स्थिति सामान्य है, फिलहाल इलाज जारी है. चिकित्सक ने बताया कि घायल महिला की पहचान गोईती गांव निवासी राजकुमार गोंड की पत्नी गीता देवी के रूप में हुई है. संवाद प्रेषण तक महिला का इलाज जारी रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >