बगहा. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है. जिला पदाधिकारी बेतिया धर्मेंद्र कुमार सिंह के निर्देशानुसार, मद्यनिषेध विभाग द्वारा बगहा क्षेत्र में विशेष निगरानी एवं छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में बुधवार की सुबह करीब 09:00 बजे उत्पाद निरीक्षक बगहा प्रमोद कुमार के नेतृत्व में उत्पाद थाना बगहा की टीम द्वारा धनहा व रतवाल गौतम बुद्ध सेतु धनहां चौक के पास वाहन जांच की जा रही थी .
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
