Bettiah : दो एक नाली बंदूक के साथ युवक गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ था वायरल

स्थानीय थाना के पुलिस ने रविवार की तड़के सुबह सिसवा मंगलपुर से एक नाली दो बंदूक के साथ एक युवक को दबोच लिया.

Bettiah : श्रीनगर . स्थानीय थाना के पुलिस ने रविवार की तड़के सुबह सिसवा मंगलपुर से एक नाली दो बंदूक के साथ एक युवक को दबोच लिया. थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया महीनों पूर्व से बंदूक के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था. वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने सिसवा मंगलपुर गांव में छापेमारी किया. छापेमारी के दौरान एक नाली दो बंदूक के साथ प्रमोद मुखिया के 25 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया. वही उनके दो अन्य साथी कन्हैया कुमार एवं यमुना कुमार फरार हो गए. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया तथा फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MADHUKAR MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >