प्रेम प्रसंग में युवक ने खाया जहर, हालत गंभीर

शिकारपुर थाना क्षेत्र के मनवा परसी गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने बुधवार की देर संध्या जहर खाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया.

नरकटियागंज. शिकारपुर थाना क्षेत्र के मनवा परसी गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने बुधवार की देर संध्या जहर खाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया. सूचना मिलते ही 112 की पुलिस टीम ने परिजनों की मदद से युवक को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेतिया रेफर कर दिया. युवक की पहचान मनवा परसी गांव निवासी अमर लाल महतो के पुत्र नीतेश कुमार 21 वर्ष के रूप में की गई है. युवक की मां उमापति देवी ने बताया कि नीतेश का नरकटियागंज निवासी एक लड़की से प्रेम प्रसंग था. बुधवार को वह अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था, जहां किसी बात को लेकर लड़की और उसके परिजनों के बीच विवाद हुआ. इसी दौरान परिजनों ने खेत में छिड़काव के लिए रखे एल्डरिंग जहर को जबरन पिलाकर हत्या की कोशिश की, ऐसा आरोप महिला ने लगाया है. अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अबरार आलम ने बताया कि युवक के शरीर में जहर का असर काफी अधिक था. प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेतिया रेफर कर दिया गया. वहीं अस्पताल पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी युवक दो बार कीटनाशक खा चुका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >