Bettaih : दो दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन कल से

श्रम संसाधन विभाग के द्वारा 20 नवंबर को बीएसडीएस, ब्लॉक कैम्पस सिकटा के प्रांगण में जॉब कैम्प का आयोजन किया जाना है.

बेतिया . श्रम संसाधन विभाग के द्वारा 20 नवंबर को बीएसडीएस, ब्लॉक कैम्पस सिकटा के प्रांगण में जॉब कैम्प का आयोजन किया जाना है. वहीं 21 नवंबर को सरकारी आईटीआई, बेतिया के प्रांगण में भी जॉब कैम्प का आयोजन किया जाना है. इस दिन पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 04 बजे तक इच्छुक अभ्यर्थी जॉब कैम्प में नियोजक से जॉब के विषय में जानकारी प्राप्त कर अपना आवेदन/बायोडाटा जमा कर सकते हैं. इच्छुक अभ्यर्थी का एनसीएस पोर्टल पर निबंधन कराना अनिवार्य है. जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि 20 नवंबर को बीएसडीएस, ब्लॉक कैम्पस सिकटा के प्रांगण में आयोजित जॉब कैम्प में निजी नियोजक द्वारा एसएफओ पद पर कार्य करने के लिए इच्छुक कुल-20 अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा. कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को 12 हजार-16 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय प्रदान की जायेगी. कार्यक्षेत्र पश्चिमी चम्पारण होगा. वहीं 21 नवंबर को को सरकारी आईटीआई, बेतिया के प्रांगण में आयोजित जॉब कैम्प में निजी नियोजक द्वारा टेक्नीशियन पद पर कार्य करने के लिए इच्छुक कुल-25 अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा. कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को 18 हजार-22 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय प्रदान की जायेगी. कार्यक्षेत्र फरिदाबाद राजस्थान होगा. उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी इससे संबंधित विशेष जानकारी के लिए जिला नियोजनालय के नंबर 06254-295737 पर संपर्क कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Digvijay singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >