कोठी चौक अमवा मझार पंचायत में चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचीं शिक्षिका, वीडियो हुआ वायरल

प्रखंड के अमवा मंझार पंचायत अंतर्गत कोठी चौक के समीप शनिवार को करीब एक बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई.

मझौलिया. प्रखंड के अमवा मंझार पंचायत अंतर्गत कोठी चौक के समीप शनिवार को करीब एक बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई. घटना के संदर्भ में सूत्र बताते हैं कि कार पर सवार अमवा मंझार हाई स्कूल की एक शिक्षिका अपने चालक के साथ विद्यालय जा रही थीं. अचानक कार से धुआं और आग की लपटें उठती देख शिक्षिका और चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि प्रभात खबर वायरल वीडियो का पुष्टि नहीं करता. वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस और अग्निशामक दल मौके पर पहुंचा. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी. पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी हो सकता है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. घटना के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर अफरातफरी और आवागमन बाधित रहा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >