बैरिया. गंडक नदी में डूबने से सोमवार को डुमरिया निवासी 54 वर्षीय अकलू पटेल की मौत हो गई. ग्रामीणों ने बताया अकलू पटेल भैंस को चराने निकले थे, जो चंपारण तटबंध के समीप कोइरीपति डुमरिया घाट के पास चले गये. इसी क्रम में भैंस को हाकने के लिए नदी के घाट पर पहुंचे जहां उनका पैर फिसल गया और वह नदी में लगे डोफ में चले गए जहां उनकी मृत्यु हो गई. घटना कोईरपाटी घाट के नजदीक इशांत दीवान के घर के पास की है. ग्रामीणों के सहयोग से शव को डोब से बाहर निकाला है तथा पुलिस को सूचना किया है थानाध्यक्ष अंनुज कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली है मौके पर पदाधिकारी को भेजा जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
