प्रधानाध्यापकों की एक बैठक हुई

स्थानीय प्रखंड स्थित सभागार में बीडीओ ऋषिकेश कुमार की अध्यक्षता में प्रधानाध्यापकों की बैठक हुई.

पिपरासी. स्थानीय प्रखंड स्थित सभागार में बीडीओ ऋषिकेश कुमार की अध्यक्षता में प्रधानाध्यापकों की बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से बूथों पर उपलब्ध संसाधनों पर चर्चा हुई. इस दौरान बीडीओ ने सभी प्रधानाध्यापकों से जाना कि उनके विद्यालय में जो बूथ है उन पर क्या क्या संसाधन उपलब्ध है या क्या क्या नहीं है. इस दौरान उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों से कहा कि जिन बूथ पर जो संसाधन उपलब्ध नहीं है. उसकी सूची बना कर कार्यालय में जमा कर दे. ताकि उनको समय से पूर्ति की जा सके. बीडीओ ने कहा कि बूथ वाले विद्यालय में दरवाजा, खिड़की, रैंप, शौचालय, बिजली, पानी आदि की व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए. विद्यालय में इनमें से जो कमी हो उसे दुरुस्त करने का काम किया जाएगा. वहीं प्रधानाध्यापकों ने अपने बूथों में कमी को दर्ज कराया. बैठक में प्रधानाध्यापक जितेंद्र शर्मा, केदार प्रसाद, बालमुकुंद प्रसाद, जितेंद्र प्रसाद, भरत साह, शिव प्रकाश कुशवाहा, अरुणा कुमारी आदि उपस्थित रहे.

पांच दिन से छह वर्षीय शिवम लापता

बगहा. बीते पांच दिनों से शिवम् के लापता होने से परेशान दादी मालती देवी पति राधेराम ग्राम सिंगाडी थाना सेमरा ने पटखौली थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. उसने अपने आवेदन में लिखा है कि 20 सितंबर शनिवार की शाम कमला टॉकीज के पीछे शाम के वक्त मोहल्ले के बच्चों के साथ खेल रहा था. खेलने के बाद सभी बच्चे घर चले आये. किंतु शिवम् नहीं आया. काफी खोजबीन के बाद अब तक पता नहीं चल सका है. पीड़िता ने आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. इस बाबत पटखौली थाना अध्यक्ष हृदयानंद ने बताया कि ऐसी सूचना मिली है मामले की जांच की जा रही है.

यूडी कांड हुआ दर्ज

वाल्मीकि नगर.स्थानीय थाना के रोहुआ नाला के गहरे पानी में रविवार को डूबे चकदहवा निवासी मोती मांझी का शव मंगलवार को चकदहवा पुल के नीचे से बरामद हुआ है. इसकी जानकारी मोती मांझी की पत्नी संगीता देवी ने वाल्मीकि नगर थाना को कराया गया. थाना में दिए गए आवेदन में बताया गया है कि मंगलवार को ग्रामीणों ने चकदहवा पुल के नीचे शव को देख हमें सूचना दी गई.सूचना मिलने पर जाकर देखे तो शव के कमर के नीचे तथा दोनों पैर के अधिकांश भाग को मगरमच्छ तथा मछली के खा लिया था. इस संबंध में थाना में यूडी कांड दर्ज कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >