अवैध रूप से पातन करते एक वन तस्कर गिरफ्तार

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन प्रमंडल 2 के गोनौली रेंज के अधिकारी और वन कर्मियों ने वन कक्ष संख्या टी-21 से अवैध रूप से साल के हरा पेड़ का पातन करते गिरफ्तार कर लिया.

वाल्मीकिनगर. वाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन प्रमंडल 2 के गोनौली रेंज के अधिकारी और वन कर्मियों ने वन कक्ष संख्या टी-21 से अवैध रूप से साल के हरा पेड़ का पातन करते गिरफ्तार कर लिया. इस बाबत रेंजर राजकुमार पासवान ने बताया कि सोमवार की शाम वन क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे. तभी गुप्त सूचना मिली कि कुछ वन तस्करों द्वारा अवैध रूप से कटाई की जा रही है. त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल पर पहुंचा. जहां एक वन तस्कर जिसकी पहचान सुखअनवा निवासी लक्ष्मण धांगड़ के रूप में हुई है. जिसको गिरफ्तार किया गया. बाकी घने जंगल का लाभ ले मौके से फरार होने में कामयाब हो गए. पकड़े गए वन तस्कर के विरुद्ध वन्यजीव अधिवास को नुकसान पहुंचाने के मामले में वन प्राणी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मौके पर वनकर्मी प्रकाश यादव, अभय कुमार, मुकेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >