बगहा एक व दो के 92 गांवों को आयोजन क्षेत्र में किया जाएगा शामिल

अगले 20 वर्षों में गांवों के विकास को लेकर कार्य योजना तैयार किया जा रहा है.

बगहा. अगले 20 वर्षों में गांवों के विकास को लेकर कार्य योजना तैयार किया जा रहा है. नगर विकास विभाग पटना द्वारा इसको लेकर बगहा दो व बगह एक प्रखंड के 92 गांव को आयोजन क्षेत्र में शामिल किया जा रहा है. आयोजन क्षेत्र में शामिल गांवों के विकास को लेकर अगले 20 सालों तक विकास को लेकर कार्य योजना तैयार किया जाएगा. आयोजन क्षेत्र में बगहा एक प्रखंड के 63 एवं बगहा दो प्रखंड में 29 गांवों को शामिल किया गया है.उक्त जानकारी अवर निबंधन पदाधिकारी बगहा अंबुज कुमार कुणाल दी. उन्होंने बताया कि उनके द्वारा आयोजन क्षेत्र में शामिल गांवों का सत्यापन किया जाएगा.इसके बाद इन गांवों को आयोजन क्षेत्र में शामिल किया जाएगा. उन्होंने बताया कि नगर विकास विभाग की ओर से इसको लेकर गांव की सूची उन्हें उपलब्ध कराई गई है.जिनका सत्यापन किया जाना है. इस दौरान गांव में उपलब्ध संसाधन एवं विकास की योजनाओं का सत्यापन किया जाएगा.उन्होंने बताया कि इस दौरान प्रखंड बगहा एक में परसा, महीपुर , अहीरवलिया, बांसगांव चंद्रपुर, बिशनपुर ,एकडेरवा,रजवटिया,पिपरिया,चखनी, मेहंदी, हरपुर, कोल्हूवा ,बकवा सहित 63 गांव को की सूची उपलब्ध कराई गई है. तो प्रखंड बगहा दो में पिपरा ,बरवल, गोईती पोखरभिंडा सहित कुल 29 गांव की सूची उपलब्ध कराई गई है. जिन्हें आयोजन क्षेत्र में शामिल किया जाएगा .उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में शामिल गांव के विकास को लेकर अगले 20 वर्षों के लिए कार्य योजना तैयार किया जाएगा.जिसके आधार पर गांव का विकास किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >