Bettiah : भारत-नेपाल सीमा पर 9 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद, तस्कर फरार

सहोदरा थाना क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने मादक पदार्थ तस्करी के एक बड़े प्रयास को नाकाम किया है.

–सहोदरा थाना क्षेत्र में एसएसबी की कार्रवाई, सीमा पिलर 436 के पास पकड़ी गई खेप

गौनाहा . सहोदरा थाना क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने मादक पदार्थ तस्करी के एक बड़े प्रयास को नाकाम किया है. एसएसबी द्वारा 9 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद कर अग्रेतर कार्रवाई के लिए सहोदरा थाना को सौंप दिया गया है. इस दौरान तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर नेपाल की ओर फरार हो गया. थानाध्यक्ष ऋतुराज जयसवाल ने बताया कि यह कार्रवाई सीमा पिलर संख्या 436 के समीप की गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार भिखनाठोरी बीओपी के एसआई जीडी सिकींदर कुमार के नेतृत्व में एसएसबी की टीम ने देर रात सीमा क्षेत्र में नाकाबंदी कर निगरानी शुरू की थी. इसी दौरान रात करीब 3 बजे नेपाल की ओर से एक व्यक्ति सिर पर बोरी लेकर भारत की सीमा में प्रवेश करता दिखाई दिया. जैसे ही एसएसबी जवानों ने उसे रुकने का इशारा किया, वह घबरा गया और बोरी फेंककर अंधेरे का लाभ उठाते हुए सीमा पार नेपाल की ओर भाग निकला. इसके बाद एसएसबी जवानों ने मौके से एक हरे और एक उजले रंग की बोरी बरामद की. तलाशी लेने पर बोरी के अंदर लाल और उजले रंग के प्लास्टिक में पैक दो पैकेट मिले, जिनमें गांजा जैसा मादक पदार्थ पाया गया. वजन करने पर कुल 9.200 किलोग्राम गांजा पाया गया. जब्त मादक पदार्थ को विधिवत सहोदरा थाना को सौंप दिया गया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >