जिले के 8321 बुजुर्ग मतदाताओं को मिलेगी विशेष सुविधा

मतदाता सूची के अनुसार 26 लाख 10 हजार 482 मतदाताओं में से 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग 8 हजार 321 मतदाता हैं. जबकि 23 हजार 283 दिव्यांग मतदाता हैं.

बेतिया. भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता गहन पुनरीक्षण के बाद 30 सितंबर को प्रकाशित किए गए मतदाता सूची के अनुसार 26 लाख 10 हजार 482 मतदाताओं में से 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग 8 हजार 321 मतदाता हैं. जबकि 23 हजार 283 दिव्यांग मतदाता हैं. ऐसे जिले में के 9 विधानसभा में हो रहे चुनाव को लेकर मतदाताओं के घर-घर जाकर बीएलओ उनका रजिस्ट्रेशन करेंगे. इस आधार पर उन्हें घर पर ही मताधिकार की सुविधा प्रदान की जाएगी. इस प्रक्रिया को पारदर्शी रखने के लिए प्रत्याशियों को भी इसकी विधिवत सूचना दी जाएगी, ताकि प्रत्याशी इसपर निगरानी के लिए अपना अधिकर्ता बहल करेंगे. इसके अलावा 40 फीसदी से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को भी यह सुविधा प्रदान की जाएगी. उल्लेखनीय है कि इसमें वाल्मीकिनगर विधानसभा में सबसे अधिक 1297 बुजुर्ग मतदाता हैं. जबकि सबसे कम 585 मतदाता लौरिया विधानसभा क्षेत्र में 85 वर्ष से से ज्यादा आयु के हैं. विधानसभा चुनाव के दौरान 35 वर्ष से ज्यादा उम्र के 40 फीसदी से ज्यादा दिव्यांग मतदाताओं को घर बैठे वोटिंग की सुविधा उपलब्ध होगी. इसको लेकर ऐसे दिव्यांग मतदाताओं को चिन्हित करने का काम जल्द ही शुरू कर दिया जायेगा. चिन्हित करने के बाद ऐसे मतदाताओं का बीएलओ उनके घर जाकर रजिस्ट्रेशन करेंगे. रजिस्ट्रेशन के आधार पर ही उनको घर से मतदान करने की सुविधा मुहैया जिला प्रशासन की ओर से कराया जायेगा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया लोकतंत्र के इस महापर्व में ज्यादा से ज्यादा वोटर टर्नअप हो, इसको लेकर हर स्तर पर काम किया जा रहा है. विधानसभा चुनाव में दिव्यांग मतदाताओं को मतदान में किसी तरह की कठिनाई न हो, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से विशेष ख्याल रखा है। आयोग के निर्देशानुसार मतदान केंद्रों पर दिव्यांगों की सुविधा के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं. सभी बूथों पर होगी सभी केंद्रों पर व्हीलचेयर और रैंप की व्यवस्था : डीएम जिला निर्वाचन पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सभी केंद्रों पर व्हीलचेयर और रैंप की व्यवस्था की गई है, ताकि अस्थि निशक्त मतदाता आसानी से मतदान केंद्र तक पहुंच सकें. दृष्टिबाचित मतदाताओं के लिए ब्रेल लिपि में मतदाता पर्ची और ईवीएम पर उम्मीदवारों के नाम की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी. जरूरतमंद मतदाताओं के लिए वाहन की सुविधा भी दी जाएगी, जिससे उन्हें मतदान केंद्र तक लाने और वापस घर पहुंचाने में कोई परेशानी न हो. प्रत्येक केंद्र पर सहायक कर्मी और स्वयंसेवक तैनात रहेंगे, जो दिव्यांग मतदाताओं की मदद करेंगे. इसके अलावा पीडब्ल्यूडी ऐप और हेल्पलाइन सुविधा उपलब्ध कराई गई है. विधानसभावार बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं की संख्या विधानसभा का नाम– बुजुर्ग मतदाता–दिव्यांग मतदाता वाल्मीकिनगर 1297 2356 रामनगर (सुरक्षित) 0995 1847 नरकटियागंज 941 3462 बगहा 1222 3518 लौरिया 0585 1907 नौतन 0944 2392 चनपटिया 1017 2207 बेतिया 0709 1926 सिकटा 0611 3668

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >