डीएम दरबार में 67 मामलों की हुई सुनवाई

जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया.

बेतिया. जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को बारी-बारी से सुना. जनता दरबार में कई समस्याओं एवं शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कराया गया. साथ ही कई मामलों में संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के लिए शीघ्र समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. जिलाधिकारी के जनता दरबार में 67 मामले आए. जिन मामलों का समाधान आज नहीं हो सका, उसे संबंधित विभाग/अधिकारियों को भेजते हुए त्वरित गति से नियमानुकूल समाधान कराने हेतु निर्देशित किया गया. जनता दरबार में कई तरह के मामले आए. जिसमें शिक्षा, आपूर्ति, आवास, राजस्व, स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या आदि शामिल हैं. जिलाधिकारी ने हर मामले को बहुत गौर से सुना और नियमानुसार समाधान की दिशा में आवेदन को आगे बढ़ाया. जिन लोगों के द्वारा अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया, उनमें राधिका देवी, पूजा श्रीवास्तव, देवनाथ प्रसाद, साहेब महतो, संगीता देवी, बेचु केवट, शिव साह, अवध किशोर सिंह, सुकई राम, महंथ शर्मा, सुबोध कांत तिवारी, भूलन प्रसाद यादव, ईश्वर कांत मिश्रा, अब्दुल हाकिम खां, मोतीलाल राम, सुरेश राम, पारस यादव, राजेन्द्र साह, नवल कुमार, नेहा देवी, निर्मला देवी आदि के नाम शामिल हैं. मौके पर अपर समाहर्ता, विभागीय जांच कुमार रविन्द्र, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, जिला गोपनीय शाखा सुजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >