इनरवा के सेमरवारी पुल पर 57 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

इनरवा थाना पुलिस ने गुरुवार की देर रात थाना क्षेत्र के सेमरवारी पुल के पास वाहन जांच के दौरान पुलिस टीम ने 57.02 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.

नरकटियागंज. इनरवा थाना पुलिस ने गुरुवार की देर रात थाना क्षेत्र के सेमरवारी पुल के पास वाहन जांच के दौरान पुलिस टीम ने 57.02 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान सिकटा थाना के सिकटा वार्ड 15 निवासी लखन सहनी के रूप में की गयी है. एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि इंडो नेपाल बॉर्डर के इनरवा थाना की पुलिस टीम द्वारा गुरुवार की रात सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था. रात करीब 2:30 बजे पुअनि अजय कुमार व पुसअनि सुभाष प्रसाद मंडल के नेतृत्व में सशस्त्र बल गश्त कर रही थी. तभी नेपाल की ओर से आ रहे कुछ संदिग्धों को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन वे पुलिस दल को देखकर भागने लगे. पीछा करने पर एक आरोपी पकड़ा गया. गिरफ्तार आरोपी के पास से गांजा भरा बोरा बरामद किया गया. वहीं अन्य अभियुक्त बोरे फेंककर खेत की ओर भागने में सफल रहे. फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >